Advance Chemistry : ऑक्सीजन का असामान्य व्यवहार

Saturday, October 24, 2020

ऑक्सीजन का असामान्य व्यवहार

ऑक्सीजन का असामान्य व्यवहार
समूह 16 का प्रथम सदस्य अर्थात ऑक्सीजन समूह के अन्य सदस्यों से अनेक गुणों में भिन्नताएँ प्रदर्शित करता है| इसे ही ऑक्सीजन का असामान्य व्यवहार कहा जाता है|
        ऑक्सीजन के इस असामान्य व्यवहार के प्रमुख कारण निम्न है-
(1) परमाणु आकार का कम होना 
(2) विद्युत ऋणात्मकता का अधिक होना
(3) संयोजी कक्ष में रिक्त d- कक्षकों की अनुपस्थिति

ऑक्सीजन तथा समूह 16 के अन्य तत्वों के मध्य प्रमुख भिन्नताएँ निम्न हैं-
(1) भौतिक अवस्था- सामान्य ताप पर ऑक्सीजन एक गैस है जबकि समूह के अन्य तत्व ठोस हैं|
(2) परमाणविकता-  ऑक्सीजन अणु(O2) द्विपरमाण्विक होता है जबकि समूह के अन्य तत्वों के अणु अधिक जटिल तथा बहुपरमाण्विक होते हैं जैसे- S8 
(3)हाइड्रोजन बंधता- अधिक विद्युत ऋणात्मक होने के कारण ऑक्सीजन अपने यौगिकों में हाइड्रोजन बंधों का निर्माण करता है जबकि अन्य तत्व हाइड्रोजन बंधों का निर्माण नहीं कर पाते|
(4) ऑक्सीकरण अवस्थायें- अधिकतर यौगिकों में ऑक्सीजन -2 ऑक्सीकरण  अवस्था प्रदर्शित करती है| समूह के अन्य तत्व -2 के अतिरिक्त +2,+4, +6 ऑक्सीकरण अवस्थायें भी प्रदर्शित करते हैं|
(5) बहुबंधों का निर्माण- ऑक्सीजन बहुबंधो का निर्माण कर सकती है जबकि समूह के अन्य तत्व में इस प्रकार के बंधों  के निर्माण की प्रवृत्ति अधिक नहीं होती|

2 comments: