Advance Chemistry : सल्फर के अपररूप( Allotropic forms of Sulphur )

Tuesday, October 27, 2020

सल्फर के अपररूप( Allotropic forms of Sulphur )

सल्फर के अपररूप( Allotropic forms of Sulphur )
सल्फर के प्रमुख अपररूप निम्न हैं-
(1) विषम लंबाक्ष या रोम्बिक सल्फर-
यह सल्फर का सर्वाधिक सामान्य तथा सर्वाधिक स्थिर रूप है| इसे अल्फा सल्फर भी कहा जाता है| यह पीले रंग का ठोस पदार्थ है| इसका गलनांक 385.8 K है|यह जल में विलेय है| यह सल्फर कमरे के ताप पर स्थिर है| कमरे के ताप पर इसका अणुसूत्र S8 प्राप्त किया गया है| इसके अणु में उपस्थित 8 सल्फर परमाणु एक पुकर्ड रिंग के रूप में जुड़े रहते हैं|
(2) एकनताक्ष या मोनोक्लिनिक सल्फर-
इसे बीटा सल्फर भी कहा जाता है| इसे प्राप्त करने के लिए सल्फर को एक प्याली में पिघलाया जाता है और पिघले सल्फर को पपड़ी जमने तक ठंडा किया जाता है| अब सतह पर स्थित पपड़ी में एक सुई से छेद कर द्रव को बाहर निकाल दिया जाता है| पपड़ी हटाने पर एकनताक्ष  सल्फर के पारदर्शी क्रिस्टल प्राप्त होते हैं|
(3) प्लास्टिक सल्फर-
इसे गामा सल्फर भी कहा जाता है| इसे उबलती सल्फर को ठंडे जल में गिरा कर प्राप्त किया जा सकता है|यह रबड़ की भांति एक मृदु अक्रिस्टलीय ठोस पदार्थ है| इसका गलनांक निश्चित नहीं है| यह न तो जल में और ना ही कार्बन डाईसल्फाइड में विलेय है|

2 comments:

  1. Alpha sulphur water में अविलेय होता है

    ReplyDelete