Advance Chemistry : क्रिस्टलीय ठोसों का वर्गीकरण(Classification of crystalline solids)

Sunday, January 10, 2021

क्रिस्टलीय ठोसों का वर्गीकरण(Classification of crystalline solids)

क्रिस्टलीय ठोसों का वर्गीकरण (Classification of crystalline solids)

क्रिस्टलीय ठोसों को निम्नलिखित श्रेणियों में बांटा जा सकता है-
(1) आणविक ठोस (Molecular solids)
(2) आयनिक ठोस (Ionic solids)
(3) सहसंयोजी ठोस (Covalent solids)
(4) धात्विक ठोस ( Metallic solids)

(1) आणविक ठोस (Molecular solids)-
इनके क्रिस्टल आणविक क्रिस्टल प्रकार के होते हैं| इनमें अणु संरचनात्मक इकाई के रूप में होते हैं अर्थात त्रिआयामी जालक में अणु व्यवस्थित होते हैं| इनमें अणु दुर्बल वान्डर वाल्स बल द्वारा बंधे होते हैं| आणविक ठोस प्रायः मृदु, कम गलनांक वाले, वाष्पशील, ऊष्मा तथा विद्युत के कुचालक, कम गलन ऊष्मा वाले होते हैं|
 जैसे- शुष्क बर्फ (ठोस CO2), बर्फ, ठोस मिथेन, आयोडीन, आर्गन आदि|

आण्विक ठोस भी निम्न प्रकार के होते हैं -
(A)ध्रुवीय 
ex- HCl, SO2
(B) अध्रुवीय 
ex- Ar, I2, CO2
(C) H-बंधित 
ex- H2O

(2) आयनिक ठोस (Ionic solids)-
इनके क्रिस्टल आयनिक क्रिस्टल प्रकार के होते हैं| इनमें आयन संरचनात्मक इकाई के रूप में होते हैं अर्थात त्रिआयामी जालक में धन एवं ऋण आवेश वाले आयन व्यवस्थित होते हैं| इनमें आयन प्रबल विद्युत स्थैतिक बल द्वारा बंधे होते हैं| आयनिक ठोस प्रायः कठोर, उच्च  गलनांक वाले, ऊष्मा तथा विद्युत के दुर्बल चालक, अत्यधिक गलन ऊष्मा वाले होते हैं|
 जैसे- NaCl, KCl, ZnS, BaSO4 आदि 

(3) सहसंयोजी ठोस (Covalent solids)-
इनके क्रिस्टल सहसंयोजी क्रिस्टल प्रकार के होते हैं| इनमें एक या अधिक प्रकार के परमाणु संरचनात्मक इकाई के रूप में होते हैं अर्थात त्रिआयामी जालक में परमाणु सहसंयोजी बंध द्वारा व्यवस्थित होते हैं| इनमें परमाणु प्रबल संयोजकता बंध द्वारा बंधे होते हैं| सहसंयोजी ठोस प्रायः कठोर, उच्च  गलनांक वाले, ऊष्मा तथा विद्युत के दुर्बल चालक, अत्यधिक गलन ऊष्मा वाले होते हैं|
 जैसे- डायमंड, क्वार्ट्ज, सिलिकॉन आदि 
(4) धात्विक ठोस ( Metallic solids)-
इनके क्रिस्टल धात्विक क्रिस्टल प्रकार के होते हैं| इनमें गतिशील इलेक्ट्रानो के सागर में स्थित धनात्मक आयन संरचनात्मक इकाई के रूप में होते हैं| इनमें इलेक्ट्रान व धनात्मक आयन विद्युत आकर्षण बल द्वारा बंधे होते हैं| धात्विक  ठोस अत्यंत मृदु से अत्यंत कठोर, प्रायः अधिक गलनांक वाले, ऊष्मा तथा विद्युत के सुचालक, मध्यम गलन ऊष्मा वाले, तन्य, आघातवर्धनीय, धात्विक चमक वाले होते हैं|
 जैसे- सभी धातुएं ;  जैसे -  सोना, चाँदी,   लोहा, कॉपर आदि 



Amazon से शॉपिंग करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं बेस्ट प्राइस पर बेस्ट सामान...
https://amzn.to/3QXDqFW

No comments:

Post a Comment