Advance Chemistry : कीटोनों का नामकरण ( Nomenclature of Ketones)

Saturday, September 5, 2020

कीटोनों का नामकरण ( Nomenclature of Ketones)

कीटोनों का नामकरण  -(Nomenclature of Ketones)-
कीटोनों के नामकरण की मुख्यतः दो विधियाँ हैं -
(1) साधारण पद्धति 
(2) I. U. P. A. C. पद्धति 

(1) साधारण पद्धति -
साधारण पद्धति में कीटोनो का नामकरण कीटो समूह से जुड़े एल्किल या एरिल  समूहों के नामों में कीटोन शब्द जोड़कर करते हैं| सरल या सममित कीटोनों का नामकरण डाई एल्किल (या एरिल) कीटोन के रूप में किया जाता है| असममित या मिश्रित कीटोनों के नामकरण में एल्किल या ऐरील समूहों को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में लिखकर कीटोन शब्द जोड़ते हैं| प्रथम सदस्य को एसीटोन कहते हैं|
जैसे -
CH3COCH3   डाईमेथिल कीटोन 
CH3COC2H5   एथिल  मेथिल कीटोन 

C2H5COC2H5   डाईएथिल कीटोन 


(2) I. U. P. A. C. पद्धति -
इस पद्धति में कीटोनों का नामकरण एल्केनोन(alkanone)  के रूप में किया जाता है|
                    -e
Alkane ------------------> Alkanone 
                 +one 

जैसे -
 CH3-CO-CH3   प्रोपेन -2-ओन 

Cl-CH2-CO-CH3                           1-क्लोरोप्रोपेन -2-ओन
 कुछ एलिफैटिक तथा एरोमैटिक कीटोनों के सामान्य तथा आईयूपीएसी नाम निम्नलिखित हैं-
 

एरोमेटिक कीटोन जिनमें कार्बोनिल समूह बेंजीन वलय से सीधे जुड़ा होता है, साधारण पद्धति में फीनोन कहलाते हैं|
 किसी विशेष यौगिक जिसमें एल्डिहाइड तथा कीटोन दोनों समूह उपस्थित हैं तब एल्डिहाइड समूह को वरीयता दी जाती है|
जैसे -

No comments:

Post a Comment