Advance Chemistry : मोनोसैकेराइड्स(Monosaccharides)

Monday, February 8, 2021

मोनोसैकेराइड्स(Monosaccharides)

मोनोसैकेराइड्स (Monosaccharides)

मोनोसैकेराइड्स सरलतम कार्बोहाइड्रेट्स हैं तथा इन्हें अधिक सरल अणुओं की प्राप्ति के लिए जल अपघटित नहीं किया जा सकता है| यह पॉलीहाइड्रोक्सी एल्डिहाइड या पॉलीहाइड्रोक्सी कीटोंस होते हैं तथा इनका सामान्य सूत्र (CH2O)n है, जहां n=3-7 है| प्रकृति में लगभग 20 मोनोसैकेराइड्स पाए जाते हैं|
मोनोसैकेराइड्स का वर्गीकरण (Classification of Monosaccharides)-
क्रियात्मक समूह की प्रकृति के आधार पर मोनोसैकेराइड्स निम्न दो श्रेणियों में बांटे जा सकते हैं-
(i) एल्डोज (Aldoses)-
एल्डिहाइड (-CHO) समूह युक्त मोनोसैकेराइड्स को एल्डोज कहा जाता है | एल्डिहाइड समूह सदैव अंतिम कार्बन परमाणु पर उपस्थित होता है
(ii) कीटोज (Ketoses)-
कीटो (>C=O) समूह युक्त मोनोसैकेराइड्स  को कीटोज कहा जाता है| प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले कीटोज में कीटों समूह सदैव श्रृंखला के द्वितीय कार्बन परमाणु पर उपस्थित होता है|
उपस्थित कार्बन परमाणुओं की संख्या के आधार पर मोनोसैकेराइड्स को पुनः ट्रायोज (3 कार्बन परमाणु युक्त), टेट्रोज (4 कार्बन परमाणु युक्त), पैंटोज (5 कार्बन परमाणु युक्त), हैक्सोज (6 कार्बन परमाणु युक्त), हैप्टोस (7 कार्बन परमाणु युक्त) में बांटा जा सकता है|
    क्रियात्मक समूह (एल्डिहाइड या कीटोन) की प्रकृति को संगत नाम में एल्डो या कीटो पूर्वलग्न लगा कर दर्शाया जाता है|
 जैसे- 6 कार्बन परमाणु युक्त एल्डोस को एल्डोहेक्सोज तथा 6 कार्बन युक्त कीटोज को कीटोहैक्सोज के रूप में लिखा जाता है|

मोनोसैकेराइड्स की विवृत श्रृंखला संरचनाएं -
(1) ट्रायोज (Trioses)-
यह सबसे सरलतम कार्बोहाइड्रेट्स हैं तथा इनका सामान्य सूत्र से C3H6O3 है| सरलतम एल्डोट्रायोज ग्लिसरैल्डीहाइड है तथा सरलतम कीटोट्रायोज डाईहाइड्रोक्सीएसीटोन है|
ग्लिसरैल्डीहाइड में एक असममित कार्बन परमाणु उपस्थित होता है| जब फिशर प्रक्षेपण में -OH समूह -CH2OH  समूह के निकट कार्बन परमाणु पर दाएं और स्थित होता है(D-ग्लिसरैल्डीहाइड के समान) तो उस मोनोसैकेराइड्स को D-अभिविन्यास कहा जाता है दूसरी ओर यदि अणु के फिशर प्रक्षेपण में -CH2OH समूह के निकट कार्बन परमाणु पर -OH समूह बायीं ओर स्थित होता है (L- ग्लिसरैल्डीहाइड के समान) तो उसे L अभिविन्यास कहा जाता है|
(2) टेट्रोज (Tetroses)-
 इनका सामान्य सूत्र से C4H8O4 है| 
(3) पेन्टोज (Pentoses)-
इनका सामान्य सूत्र से C5H10O5 है| 
(4) हैक्सोज (Hexoses)-
इनका सामान्य सूत्र से C6H12O6 है| 


No comments:

Post a Comment