Advance Chemistry : फिनॉलों के भौतिक गुण(Physical properties of Phenols)

Friday, August 21, 2020

फिनॉलों के भौतिक गुण(Physical properties of Phenols)

फिनॉलों के भौतिक गुण(Physical properties of Phenols)

फिनॉलों के महत्वपूर्ण भौतिक गुण निम्नलिखित हैं-
(1) भौतिक अवस्था(Physical state)-
शुद्ध फिनॉल  रंगहीन द्रव या ठोस होते हैं लेकिन ये  सामान्यतः वायुमंडलीय ऑक्सीकरण द्वारा लाल- भूरे हो जाते हैं|  फिनॉल में लाक्षणिक गंध पाई जाती है जिसे फिनालीय  गंध कहते हैं|
(2) विलेयता(Solubility )-
फिनॉल जल में अल्प विलय होते हैं अधिकांश फिनॉल प्रायोगिक रूप में जल में अविलय होते हैं बेंजीन वलय की  जल विरागी प्रवृत्ति के कारण फिनॉल जल में अविलय होते हैं| जबकि फिनॉल अल्कोहल इथर आदि में विलय होते हैं|
(3) क्वथनांक(Boiling point )-
 फिनॉलों  के क्वथनांक संगत हाइड्रोकार्बनों  तथा हैलोएरिनों  से उच्च होते हैं|
जैसे - C6H5OH का क्वथनांक 455 K 
C6H5Cl का क्वथनांक 405 K 
C6H5Br का क्वथनांक 439 K 
C6H6 का क्वनांक 353 K 
 ऐसा फिनॉलों  में अंतराअणुक  हाइड्रोजन आबंधन  के कारण होता है| 



No comments:

Post a Comment