Advance Chemistry : TYPES OF CHEMICAL REACTIONS

Monday, May 11, 2020

TYPES OF CHEMICAL REACTIONS

रासायनिक अभिक्रियाओं के प्रकार (Types of chemical reactions )-

 रासायनिक अभिक्रियाओं के मुख्य प्रकार निम्न हैँ -
1)योगात्मक अभिक्रियाएं (Combination or addition reactions )-
वे अभिक्रियाएं जिनमे दो या दो से अधिक पदार्थ संयोग करके केवल एक न्य पदार्थ बनाते हैँ योगात्मक अभिक्रियाएं कहलाती हैँ |
जैसे -
S+O2=SO2

C+O2=CO2

2)विस्थापन (प्रतिस्थापन ) अभिक्रियाएं (Displacement or substitution reactions )-
 वे अभिक्रियाएं जिनमे किसी यौगिक के अणु के किसी एक तत्व का parmanu या परमाणुओं का समूह के स्थान पर किसी दूसरे तत्व का parmanu या परमाणुओं का समूह आ जाता है ,विस्थापन अभिक्रियाएं कहलाती हैँ |
जैसे -
Zn  + CuSO4  =ZnSO4 +Cu
Pb  + CuSO4  = PbSO4 +Cu

3)अनुत्क्रमणीय अभिक्रियाएं (Irreversible reactions )-
वे अभिक्रियाएं जो केवल एक ही दिशा में संपन्न हो सकती हैँ, अनुत्क्रमणीय अभिक्रियाएं कहलाती हैँ |
जैसे -
2Na  + 2H2O  = 2NaOH  + H2 
2KClO3 = 2KCl  + 3O2

4)उत्क्रमणीय अभिक्रियाएं ( Reversible reactions )-
 वे अभिक्रियाएं जो दोनों  ही दिशा में संपन्न हो सकती हैँ, उत्क्रमणीय  अभिक्रियाएं कहलाती हैँ |
जैसे -
PCl5 <> PCl3 + Cl2
CaCO3 <> CaO  + CO2

5)अपघटन अभिक्रियाएं (Decomposition reactions )-
 वह अनुत्क्रमणीय अभिक्रिया जिसमे किसी पदार्थ के अणु दो या दो से अधिक सरल अणुओं में विभाजित हो जाते हैँ, अपघटन अभिक्रिया कहलाती है |
* यह अभिक्रिया सामान्यतः उष्मा  या विद्युत् के प्रभाव में होती है |
a)उष्मीय अपघटन (Thermal decomposition )-
2KClO3 = 2KCl + 3O2

b)वैद्युत अपघटन (Electrolysis )-
 2H2O  = 2H2 + O2

6) वियोजन अभिक्रियाएं (Dissociation reactions )-
वह उत्क्रमणीय अभिक्रिया जिसमे किसी पदार्थ के अणु दो या दो से अधिक सरल अणुओं में विभाजित हो जाते हैँ, वियोजन कहलाती है |
जैसे -
2HI = H2 + I2
N2O4 = 2NO2
7)उभय अपघटन अभिक्रियाएं (Double displacement reactions )-
जिन अभिक्रियाओं में यौगिकों के आयन या अन्य घटकों की अदला बदली होती है ,उभय अपघटन कहलाती है |
जैसे - 
AgNO3 + NaCl = AgCl  + NaNO3
8)ऊष्माक्षेपी अभिक्रियाएं (Exothermic reactions)-
ऐसी अभिक्रियाएं जिनमे ऊष्मा निकलती है, 
ऊष्माक्षेपी अभिक्रियाएं कहलाती हैँ |
जैसे -
C+O2 = CO2 +94.0 Kcal 

9) ऊष्माशोषी अभिक्रियाएं (Endothermic reactions )-
ऐसी अभिक्रियाएं जिनमे ऊष्मा अवशोषित होती है , ऊष्माशोषी अभिक्रियाएं कहलाती हैँ |
जैसे -
N2 + O2 +42.0 Kcal =2NO 
10) ऑक्सीकरण अभिक्रियाएं Oxidation reactions)-
अभिक्रिया के समय किसी पदार्थ में ऑक्सीजन की वृद्धि होने को ऑक्सीकरण कहा जाता है |
जैसे -
2Cu + O2 = 2CuO

11)अपचयन अभिक्रियाएं  ( Reduction reaction)-
जब किसी पदार्थ में ऑक्सीजन का ह्रास होता है तो वह उसका अपचयन कहलाता है |
जैसे - 
 2CuO + H2 = Cu + H2O 


No comments:

Post a Comment